April 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी को लेकर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह एवं अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार सचिव राजेश कुमार के निर्देशानुसार पारा विधिक सेवक संतोष कुमार एवं अमरेश कुमार के नेतृत्व में लालगंज प्रखंड के पौड़ा मदन सिंह पंचायत के वार्ड नम्बर 3 महादलित मांझी टोला में राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी को लेकर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि शनिवार दिनांक 13 जुलाई को हाजीपुर स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।लोक अदालत के अंतर्गत लंबित वाद-विवाद, दीवानी-फ़ौजदारी के मामले,भूमि,बिजली बिल व पानी बिल के मामले, एन.आई.एक्ट 138 से संबंधित वाद, बैंक-बीमा से संबंधित वाद,श्रम विभाग से संबंधित वाद,राजस्व वाद, वेतन भत्ता तथा सेवानिवृति लाभ सहित अन्य सुलहनीय मामलों का त्वरित नि:शुल्क निपटारा किया जाता है।साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में दिये गये फैसले को किसी भी कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती है। लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत से होने वाले फायदों और जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं को विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम में वार्ड सदस्य बबिता देवी, राजेश मांझी, खुशबु देवी, अंजू देवी, श्रद्धा देवी, रहेलिया देवी, मुंडी देवी, चंपा देवी, ख़ुशी कुमारी, मंचन कुमारी, चुनचुन कुमारी इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.