July 29, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

Month: July 2021

1 min read

केयर ने अतिरिक्त उपस्वास्थ्य केंद्र मधुबन में किया परिवार नियोजन कैम्प का आयोजन/रिपोर्ट नसीम रब्बानी -  आशा, एएनएम द्वारा परिवार...

1 min read

महिला सशक्तिकरण का जरिया बनती पशु सखियां/रिपोर्ट नसीम रब्बानी - बकरी पालन में दिखा रही भविष्य का लाभ - प्रत्येक...

1 min read

पीरामल ने जिला स्वास्थ्य समिति को दिए सेनेटाइजर, ग्लव्स और मास्क /रिपोर्ट नसीम रब्बानी -  12 हजार जोड़ा मास्क की...

1 min read

पीरामल ने जिला स्वास्थ्य समिति को दिए सेनेटाइजर, ग्लव्स और मास्क  –  12 हजार जोड़ा मास्क की गयी भेंट  – सिविल सर्जन ने कहा स्वच्छता में अहम रोल निभाएगी भेंट  सीतामढ़ी। 29 जुलाई वैश्विक महामारी में स्वच्छता की गंभीरता को देखते हुए पीरामल हेल्थ ने सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र लाल  को मास्क,सेनेटाइजर ओर ग्लव्स भेंट की। जिसका इस्तेमाल जिले के स्वास्थ्यकर्मियों और कोविड से जारी स्वच्छता में भरपूर सहयोग मिलेगा। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र लाल ने बताया कि पीरामल हेल्थ के जिला प्रतिनिधियों रवि रंजन तथा विजय शंकर पाठक के द्वारा  500 लीटर सेनिटाइजर, 12 हजार जोड़ा ग्लव्स एवं 500 N 95 मास्क दिया गया है। सिविल सर्जन महोदय ने बताया कि इन सारी सामग्रियों का इस विकट परिस्थितियों में काफी उपयोगिता है। इस दिशा में पिरामल स्वास्थ्य के द्वारा दिया गया  सहयोग काफी हितकारी होगा। मालूम हो कि पीरामल स्वास्थ्य द्वारा पूर्व में भी कोविड से लड़ने के लिए मास्क, ऑक्सीजन कंसट्रेटर भेंट दी गयी है। जिसके लिए सिविल सर्जन महोदय ने पिरामल स्वास्थ्य की प्रशंसा की है।  कोविड अनुरुप व्यवहार में अनिवार्य है मास्क हम सभी जानते हैं कि कोविड अनुरुप पालन में स्वच्छता कितना उपयोगी है। ऐसे में पीरामल के द्वारा दी गयी वस्तुएं टीकाकरण एवं कोविड मरीजों के उपचार में लगे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अहम है। पीरामल के रवि रंजन ने बताया कि कोविड में स्वच्छता का ख्याल रखना परम आवश्यक है। नियमित तौर पर हाथ को सेनेटाइज करते रहें। मास्क का नियमित उपयोग करें। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों के लिए ग्लव्स उनके हाथों को संक्रमण से बचाएगा। वहीं शारीरिक दूरी भी कोविड संक्रमण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं पीरामल के जिला प्रतिनिधि विजय शंकर पाठक ने कहा कि आने वाले दिनों में भी पीरामल स्वास्थ्य जिला स्वास्थ्य समिति को कोरोना से लड़ने में मदद करता रहेगा। उक्त कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन महोदय के साथ  डीपीएम अशीत रंजन, जिला मूल्यांकन पदाधिकारी संतोष कुमार, पिरामल स्वास्थ्य के डीटीएम रवि रंजन कुमार एवं विजय शंकर पाठक , बीटीओ राजीव सिंह, अकरम खान, सुमित कुमार आदि मौजूद थे।

पीरामल ने जिला स्वास्थ्य समिति को दिए सेनेटाइजर, ग्लव्स और मास्क /रिपोर्ट नसीम रब्बानी -  12 हजार जोड़ा मास्क की...

युवाओं के बलबूते वैक्सीनेशन की नैया पार करा रहे आशुतोष /रिपोर्ट नसीम रब्बानी - 95 प्रतिशत जीविका दीदी व उनके...

1 min read

कालाजार मुक्त शिवहर के लिए अभियान जारी/रिपोर्ट नसीम रब्बानी - कालाजार उन्मूलन के लिए सभी पांच प्रखंडों के 39 गांवों...

हरियाणा से बिहार आ रही बस का उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुई भीषण सड़क हादसा में 18 लोगों की...

1 min read

जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के पद पर मनोंनित किया गया है / रिपोर्ट  नसीम रब्बानी         ...

सिविल सर्जन डॉ० इंद्रदेव रंजन सेवानिवृत होने के पूर्व विदाई समारोह का आयोजन श्री हॉस्पीटल परिसर में आयोजित किया गया। ...

काॅमरेड चारू मजूमदार के अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी : - भाकपा माले समस्तीपुर(जकी...

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.