February 25, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

अखण्ड अष्टयाम को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा-/nri/गोपाल सहनी

अखण्ड अष्टयाम को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा–                                                         नयागांव(सारण)थाना क्षेत्र के नयागांव पंचायत के पुरानी बाजार मकड़ा में स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में होने वाले चौबीस घंटे का अखण्ड अष्टयाम को लेकर शुक्रवार को श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष,कुँवारी कन्या एवं बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।बैण्ड बाजे, हाथी घोड़े के साथ पुरानी बाजार मकड़ा शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा नयागांव,पोस्ट ऑफिस चौक, कस्तूरी चक, हासिलपुर, बरियारचक सहित कई गांवों का भ्रमण करते हुए ब्रह्मस्थान घाट गंगा नदी के पावन तट पर पहुंची।कलश यात्रा में आये सभी श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई।वहीं पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर जलभरी करवाया गया।गंगा नदी से पवित्र जल लेकर सभी श्रद्धालु भक्तजन कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर अष्टयाम स्थल पर पहुंचे उसके उपरांत पुरोहितों के मंत्रोचारण के साथ चौबीस घंटे तक का अखण्ड अष्टयाम शुरू किया गया।इस अवसर पर मुख्यरूप से आयोजन समिति के सभी सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.