April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बधाई देने वालों का लगा ताता, मैट्रिक में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले,

बधाई देने वालों का लगा ताता, मैट्रिक में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले, घर में खुशी का माहौल
महुआ, एक संवाददाता। गुरुवार को मैट्रिक का रिजल्ट आते ही अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं के घर में खुशी छा गई और शाम में दीप जलाए गए। इस बार यहां मैट्रिक में काफी छात्र छात्राओं ने 400 से अधिक अंक लाकर घर परिवार के साथ स्कूल और महुआ का नाम रोशन किया है।
वैशाली विद्यालय महुआ के और कन्हौली निवासी कांग्रेस नेता अशोक जायसवाल के पुत्र ऋतुराज ने मैट्रिक में अच्छा अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। वही महुआ अनुमंडल के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय यशपरहा की अंशु रानी ने मैट्रिक परीक्षा में 468 अंक लाकर स्कूल ही नहीं जिला का नाम रोशन की है। अंशु को गणित में 97, सामाजिक विज्ञान में 92, विज्ञान में 96, संस्कृत में 94, हिंदी में 89 अंक प्राप्त हुए हैं। पिताजी मुकेश राय बाहर में रहकर मजदूरी करते हैं। माता फुलगम देवी गृहिणी है। उच्च विद्यालय प्रेमराज के मणिराज को 438, सुमित को 435, लाडली कुमारी को 433, मोहम्मद सद्दाम को 410, इधर अंजली राय 440, शिवम कुमार 410 अंक लाकर स्कूल का मान बढ़ाया है। संत कबीर हाईस्कूल नीलकंठपुर के छात्र छात्राओं ने भी मैट्रिक की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रभारी प्राचार्य अजीत कुमार पप्पू ने बताया कि छात्र छात्राओं ने अच्छा अंक लाकर स्कूल का मान बढ़ाया है। उधर युगल सिंह उच्च विद्यालय हरपुर बेलवा, हाईस्कूल सिंघाड़ा, कर्णपुरा, प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय महुआ के विद्यार्थियों ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.