April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पेटी बक्सा तोड़कर रुपए और गहने भी ले गए गृह मालिकों ने लगाया पुलिस पर तोड़फोड़ और लूटपाट करने का आरोप

पेटी बक्सा तोड़कर रुपए और गहने भी ले गए
गृह मालिकों ने लगाया पुलिस पर तोड़फोड़ और लूटपाट करने का आरोप
घटना महुआ थाना के कुशहर खास गांव का
महुआ, एक संवाददाता।
आपसी विवाद को लेकर घर पर चढ़कर तोड़फोड़ ही नहीं की गई। बल्कि पेटी बक्सा से रुपए और गहने भी लूट लिए गए। यह घटना रविवार की रात महुआ थाने के कुशहर खास गांव में घटी। भुक्तभोगी परिवार ने लूटपाट और तोड़फोड़ करने का आरोप पुलिस पर लगाया है।
बुधवार को यहां महुआ थाने के कुशहर खास गांव में वीरेंद्र शर्मा और शत्रुघ्न राय के घर पर लोगों की भीड़ जुटी थी। दोनों परिवार के घर पर तोड़फोड़ की गई थी। पेटी बक्सा टूटे पड़े थे। बर्तन, कुर्सी, टेबल, मेज, इलेक्ट्रॉनिक सामान सब टूटे थे। खाने के सामान भी बिखरे पड़े थे। घर में लगी कांच को तोड़ा गया था। यहां तक की दरवाजे पर शीशे में सजा कर रखी पूर्वज के फोटो को भी तोड़ डाला गया था। वीरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी बिंदु देवी रो-रो कर कर रहे थे कि रात को तीन गाड़ी से पुलिस डंडा लेकर पहुंची और तोड़फोड़ कर दी। बिंदु देवी का कहना था कि पीएम आवास का 1.20 लाख मिले थे और बेटे की शादी को लेकर दो लाख का गहना बना कर रखा था। वह भी लूट लिए गए। घर से कागजात आदि भी ले गए। घर का एक भी सामान सही नहीं बचा। सब तोड़फोड़ कर दिया गया। यही बात यहां शत्रुघ्न राय का कहना था। उनके घर पर भी तोड़फोड़ की गई। उनका कहना था कि घर में 45 हजार नगद और कुछ गहने थे। वह लूट लिए गए। वीरेंद्र शर्मा के यहां दरवाजे पर लगी सरकारी चापाकल को भी तोड़ डाला गया। दोनों परिवार का कहना था कि एक पक्ष की ओर से पुलिस पहुंचकर इस तरह की घटना की है। इसी तरह गांव के बगल में सिंघाड़ा उतरी के पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह के यहां जी तोड़फोड़ की गई। घर का एस्बेस्टस तोड़ दिया गया। उनकी दीवाल भी तोड़ी गई। यहां इस तरह की घटना से लोग हैरत में है। मुखिया सहीन्द्र सहनी, पूर्व मुखिया रामनरेश साह, मोतीलाल पासवान आदि ने इस तरह की घटना पर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि जब पुलिस इस तरह की हरकत करेगी तो लोगों का जीना मुहाल हो जाएगा। हालांकि यह तोड़फोड़ किसने की। यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है। घर वाले का यह भी कहना है कि तोड़फोड़ करने आए सभी व्यक्ति सिविल ड्रेस में थे और उनके हाथ में डंडा था। देर शाम 9:00 बजे पुलिस पहुंची थी। फिर तोड़फोड़ की घटना रात 11:00 बजे के आसपास हुई।
इधर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना से पूछे जाने पर बताया के यहां दो पक्षों के बीच विवाद हुई थी। यह जानकारी है। जबकि घर में तोड़फोड़ कैसे हुई और लूटपाट का भी आरोप लगाया जा रहा है। यह उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि आखिर पुलिस घर पर तोड़फोड़ और लूटपाट क्यों करेगी। पुलिस को अगर कुछ करना होगा तो वह गिरफ्तारी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.