August 10, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

अंचलाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण।/रिपोर्ट ज़की अहमद

अंचलाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण।/रिपोर्ट ज़की अहमद

समस्तीपुर(जकी अहमद)

विद्यापतिनगर प्रखण्ड के अंचलाधिकारी अजय कुमार ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र समसीपुर, विशनपुर, मऊ दियारा, शेरपुर पंचायत के पूरब भू भाग आदि गांव का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित स्थल पर पहुंचकर लोगों को सतर्क रहने का आग्रह किया। सीओ ने बाढ़ पीड़ितों को बाजार आबाजाहि के लिए नाव का परिचालन शुरू करवाया मवेशियों के लिए जल्द ही आपलोगों को पोलोथिन उपलब्ध कराई जाएगी। इधर बाढ़ पीड़ितों ने सीओ से कहा गांव में पानी को 12 दिन आये हुए हो गया। लेकिन अभी तक हमलोगों को कुछ भी नहीं मिला है। सब कुछ नदी के पानी में बह गया। किसी तरह दिन काटने को विवश हैं। लोगों ने सीओ से आग्रह किया कि जल्द हमलोगों को राहत दी जाए। इस दौरान मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह भी मौजूद थे। मुखिया ने बताया कि बाढ़ के पानी से लोगों की तबाही बढ़ती ही जा रही है। पंचायत के वार्ड 13 के बीच ऐसा कोई परिवार नहीं हैं जो पानी से तबाह न हुआ हो। मुखिया ने भी प्रशासन से जल्द राहत देने की मांग की।
मौके पर सीआई गोपाल गिधारी, पूर्व मुखिया बलबंत चौधरी, संतोष शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.