May 5, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुजफ्फरपुर में डॉ. राजभूषण चौधरी के समर्थन में भारतीय जन परिवार पार्टी में मांगा वोट ।

मुजफ्फरपुर में डॉ. राजभूषण चौधरी के समर्थन में भारतीय जन परिवार पार्टी में मांगा वोट ।

मुजफ्फरपुर, लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार डॉ राजभूषण चौधरी के समर्थन में भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर अति पिछड़ा समाज से वोट मांगा। इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के वैशाली जिला अध्यक्ष डॉ रविंद्र भक्त ने बताया कि पृथ्वी कुमार माली के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ राजभूषण चौधरी के कमल छाप पर मोहर लगाने की अपील सकरा ,मुरौल, कुढ़नी , मीनापुर सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर अति पिछड़ा समाज से मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोगों को से भारत के बढ़ते विकास को ऊंची मुकाम तक पहुंचने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। सभी वर्ग के लोगों का विकास हुआ है, आगे भी यह विकास की गति बढ़ती रहेगी। हर घर में शौचालय, किसान निधि सम्मान योजना ,उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई ग्रामीण योजनाएं चलाकर सभी लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो भारत की ख्याति प्राप्त हुई है वह 70 सालों में कभी नहीं प्राप्त हुई थी मतदाताओं से अपील करते हुए मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र से डॉ राजभूषण चौधरी को कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.