May 7, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

Nasim Rabbani

1200 मेट्रिक टन डी०ए०पी० उर्वरक वैशाली जिला को प्राप्त हुआ रिपोर्ट प्रभंजन कुमार वैशाली हाजीपुर हाजीपुर, जिला कृषि पदाधिकारी, वैशाली...

प्रति वर्ष के तरह इस वर्ष भी एम.के.एस.फाउंडेशन की तरफ़ से लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर...

पैराडाइज मेकअप स्टूडियो, एकेडमी का भव्य उद्घाटन हाजीपुर वूमेन'एस कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीरा सिंह ने किया मुख्य अतिथि के...

सुरक्षा बल आरपीएफ बनी अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन अंतर विभागीय रेलवे फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच भव्य तरीके...

  पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हाजीपुर: 04.11.2024 त्योहारों के अवसर...

सदर अस्पताल में साफ-सफाई के साथ चिकित्सकीय व्यवस्था को सुदृढ़ करें: एसडीएम - एसडीएम के साथ नगर आयुक्त ने भी...

नाईट ब्लड सर्वे और एमएमडीपी किट पर दो दिवसीय प्रशिक्षण की हुई शुरुआत -सभी प्रखंड सहित चारो यूपीएचसी में बनेंगे...

You may have missed

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.