चलंत चित्र के जरिए बच्चों को नशा से दूर रहने का दिया संदेश
चलंत चित्र के जरिए बच्चों को नशा से दूर रहने का दिया संदेश
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा चलाया जा रहा नशा मुक्ति अभियान
महुआ। रेणु सिंह
लोगों में बढ़ रही नशा को लेकर चलंत चित्र के जरिए बच्चों को इससे बचने की नसीहत दी जा रही है। बुधवार को प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा यहां विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम दिखाकर बच्चों को नशा मुक्ति के लिए नसीहत दी गई।
संगठन की संयोयिका कुमारी दिव्या के नेतृत्व में यहां वैशाली विद्यालय, प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर विद्यालय और मध्य विद्यालय गोरीगामा के बच्चों को चलंत चित्र के जरिए नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। उन्हें बताया गया कि यह नशा कितनी घातक है। इससे कौन-कौन सी बीमारियां होती है। चलंत चित्र में नशा को कुंभकर्ण की संज्ञा देते हुए बताया गया कि यह मानसिक संतुलन को सुला देती है। वैशाली विद्यालय में प्रभारी डॉ रामबालक यादव, शिक्षक चिरंजीव कुमार, केदार राय, चंदा, सुषमा आदि ने बच्चों को नशा से दूर रहने और बड़े बुजुर्गों को भी इससे बचाने के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि नशा सेवन से न सिर्फ आदमी के तन मन में प्रतिकूलता आती है। बल्कि इससे आर्थिक क्षति भी होता है। सुख नशा, पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि से दूर रहने को कहा गया। यहां स्कूलों के अलावा विभिन्न चौक चौराहों पर चलंत चित्र के द्वारा बच्चों को नशा से परहेज करने को बताया गया।
