March 4, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

समस्तीपुर में निगरानी विभाग की बड़ी कारवाई,*/ nri /ज़की अहमद

*समस्तीपुर में निगरानी विभाग की बड़ी कारवाई,*
*सहायक आपूर्ति पदाधिकारी के ठिकानों पर निगरानी ईकाई का छापामेरी से मचा हड़कंप*

समस्तीपुर (जकी अहमद)

समस्तीपुर में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार के दो – दो ठिकानों पर आज विशेष सतर्कता ईकाई द्वारा तलाशी ली जा रही है। समस्तीपुर और बेगूसराय में छापेमारी जारी है, एडीएसओ के खिलाफ मामला दर्ज। 2 करोड़ 17 लाख से अधिक अवैध सम्पत्ति हासिल करने के लिए सरकारी कार्यालय के दुरुपयोग मामले में विशेष निगरानी ईकाई (एसवीयू) ने अन्य सरकारी अधिकारी के परिसरों में छापेमारी की है। विशेष निगरानी न्यायलय कि अनुमति मिलने के बाद यह कार्रवाई कि जा रही है। समस्तीपुर के जिला सहायक आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार पर अपने कार्यालय का दुरुपयोग करने का आरोप है और उन्होंने अपनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसके बाद स्पेशल सर्विलांस यूनिट ने इनके खिलाफ जाल बिछाना शुरू कर दिया। शुक्रवार कि अहले सुबह एसयूवी की टीमों ने पुख्ता सबूत मिलने पर नवीन कुमार के समस्तीपुर अनुमंडल कार्यालय और बेगूसराय के विश्वनाथ नगर पार्क रोड स्थित आवासों पर एक साथ छापामारी की, इससे पूर्व उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था। एक साथ दो दो स्थानों पर विजलेंस कि टीम के द्वारा छापामारी कि खबर से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया। छापामारी लगभग छह घंटे तक चला, निगरानी विभाग के डी एस पी लव कुमार ने बताया कि इनके कार्यालय से कुछ भी बरामद नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.