पीड़िता से मिली ऐपवा नेत्री, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस :- बंदना सिंह*/nri/ज़की अहमद
*पीड़िता से मिली ऐपवा नेत्री, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस :- बंदना सिंह*
*पुलिस निष्क्रियता के खिलाफ 8 मार्च को जिलाव्यापी प्रतिरोध मार्च:- ऐपवा*
समस्तीपुर(जकी अहमद)
महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने अपने टीम के साथ समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचकर दलसिंहसराय प्रखण्ड के घटहो थाना के भैरोपट्टी की रेप पीड़िता से मिलकर घटना की जानकारी ली. रूंधे गले से पीड़िता ने बर्बर रेप की घटना की जानकारी दी. पीड़िता की बहन ने बताया कि बर्बर रेप के बाद जान मारने की कोशिश भी की गई. केस नहीं करने की धमकी आरोपियों की ओर से मिल रहा है. आरोपियों को बचाने की कोशिश में उसके पिता रसगुल्ला मियां लगे हुए है. पीड़िता की बहन ने कहा कि वे किसी भी धमकी से डरने वाली नहीं है. उसके बहन की तरह और बहन- बेटियों के इज्जत- आबरू से नहीं खेला जाये इसलिए हमलोग आरोपियों को सजा दिलाएंगे।
मौके पर ऐपवा नेत्री श्रीमती सिंह ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की. उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 3 दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो 8 मार्च को जिले के प्रखंडों में न्याय मार्च निकालकर महिलाएं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगी साथ ही गिरफ्तारी होने तक आंदोलन चलाया जाएगा।
महिला अधिकार कार्यकर्ता बंदना सिंह ने कहा कि एक बोतल शराब की खबर सुनकर सरपट दौड़े- दौड़े चले आने वाली पुलिस इस जघन्य रेप के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है. यह शर्म की बात है. सुशासन की भाजपा-जदयू सरकार पर लानत है. आरोपियों द्वारा केस हटाने की धमकी के मद्देनजर उन्होंने पीड़िता एवं परिजनों की भी सुरक्षा की मांग जिला प्रशासन से की है।
