May 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्कूल का छत टूटकर गिरने से शिक्षक हुए घायल

स्कूल का छत टूटकर गिरने से शिक्षक हुए घायल
अल्लाह का शुक्र था कि बच्चे छत के नीचे नहीं थे, वाक्या महुआ के चकमजाहिद स्थित प्राथमिक उर्दू विद्यालय का
महुआ, नवनीत कुमार
विद्यालय का छत टूट कर गिरने से शिक्षक घायल हो गए उन्हें हाथ फैक्चर हो गए और कई जगह पर चोट आई यह तो अल्लाह का शुक्र था कि बच्चे उस वक्त नहीं थे। अन्यथा बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। यह घटना मंगलवार को महुआ के चकमजाहिद स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय पर घटी।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्कूल में शिक्षक मो दिलशेर पहुंचे ही थे कि जर्जर भवन के छत का मलवा टूटकर गिरा। जिससे उनके एक हाथ पर चोट लगी और वह फैक्चर हो गया। साथ ही सिर, गर्दन, कंधा, पैर आदि में चोटें आई। उन्हें निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद एहसामूल हक, शिक्षक मो अनवारुल हक, मो परवेज और तबस्सुम परवीन ने बताया कि पुराने जर्जर भवन में बच्चों को पढ़ाने में डर बना रहता है। न जाने कब छत टूट कर किसके ऊपर गिर जाए। बच्चे और शिक्षक डरे सहमें रहते हैं। शिक्षकों ने बताया कि जर्जर भवन के बारे में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिख कर दिया गया है लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया गया कि स्कूल में 140 बच्चे नामांकित हैं। जिसमें 50 से 60 फ़ीसदी उनकी उपस्थिति होती है। पंचायत की मुखिया स्मिता कुमारी के पति अजय भूषण दिवाकर भी बताते हैं कि स्कूल का पुराना भवन जर्जर हो चुका है और छत के मलबे टूट कर गिरते रहते हैं। घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में इस स्कूल भवन की मरम्मत कराई थी लेकिन भवन पुराना होने के कारण वह जर्जर हो गया। भवन की जर्जरता के कारण छत के मलबे टूट कर गिरते रहने से उन्होंने का डर समाया रहता है।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.