May 5, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बारिश के बावजूद महुआ पीएचसी में 94 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच

बारिश के बावजूद महुआ पीएचसी में 94 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
स्वास्थ जांच करने के लिए गर्भवतियों की उमड़ी भीड़ से मची रही अफरातफरी, गर्भावस्था में पौष्टिक आहार लेने के साथ आराम की दी गई नसीहत
महुआ। रेणु सिंह
बारिश के बावजूद जननी बाल सुरक्षा के तहत महुआ पीएचसी में गुरुवार को स्वास्थ्य जांच करने के लिए गर्भवतियों की भीड़ उमड़ी। भीड़ के कारण यहां अफरातफरी का माहौल रहा। यहां कुल 94 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें इस अवस्था में पौष्टिक आहार लेने के साथ आराम कहने की नसीहत दी गई।
यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह के निर्देशन और स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम के नेतृत्व में पीएम मातृत्व लाभ योजना के तहत गर्भवतियों की वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस आदि की जांच की गई। गर्भवतियों के स्वास्थ्य जांच के लिए एएनएम, आशा कर्मी और स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया था। स्वास्थ जांच के दौरान डॉ शिखा प्रिया ने बताया कि अधिकतर गर्भवतियों में हीमोग्लोबिन की कमी होने से वजन में कमी पाई गई है। कुछ को ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ पाया गया है। इस अवस्था में उन्हें पौष्टिक आहार दूध, दही, घी, मांस, मछली, अंडा, फल आदि लेने की नसीहत दी गई है। डॉक्टर ने बताया कि इस अवस्था में गर्भवती को पौष्टिक आहार लेने की जरूरत है। ऐसा नहीं होने पर पेट में पल रहे शिशु कुपोषित हो जाते हैं। उन्होंने पेट में पल रहे शिशु को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए गर्भवतियों को पौष्टिक आहार के साथ-साथ समय-समय पर अस्पताल पहुंच कर स्वास्थ जांच कराने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.