April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चुनाव आयोग भ्रष्ट व्यवस्था के सामने एक मूर्ति के रूप में घुटने टेकती नजर आ रही है।:घोष

चुनाव आयोग भ्रष्ट व्यवस्था के सामने एक मूर्ति के रूप में घुटने टेकती नजर आ रही है।:घोष

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार

 

वैशाली : सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी के जिला सचिव सह महुआ विधान सभा के प्रत्याशी ललित कुमार घोष के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय स्थित फुदेनी चौक पर बीते विधान सभा चुनाव की समीक्षात्मक एवं महुआ के आसपास आम लोगों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु आंदोलनात्मक कार्यक्रम पर विचार हेतु अंचल सचिव कॉ• विश्वनाथ साहू की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गयी बैठक में देश एवं प्रदेश के अंदर चुनाव में धन बल एवं बाहुबल के अंधाधुंध इस्तेमाल पर गंभीरता से चर्चा की गयी तथा पार्टी नेताओं द्वारा चिंता जाहिर करते हुए बताया गया कि जिस तरह से चुनाव में चुनाव जीतने के लिए जिस तरह बेहिसाब धन का इस्तेमाल किया जाता है तथा बाहुबली दलाल ठेकेदार का भ्रष्ट राजनेताओं का प्रभाव पूंजीवाद पार्टीया कर रही है उसे आम जनता के सम्मानजनक जिंदगी पर बड़ा सवालियत प्रश्न खड़ा हो रहा है इससे निकट भविष्य में आमलोगों की जिंदगी में तबाही और बर्बादी का ग्राफ बढ़ने पर खतरा बढ़ रहा है। चुनाव आयोग भ्रष्ट व्यवस्था के सामने एक मूर्ति के रूप में घुटने टेकती नजर आ रही है। एकमात्र नाम मात्र की कार्यवायियां कुछ दिखावाभर के लिए किया जाता है यह बहुत बड़ा खतरा है न्याय मिलना मुश्किल सा काम है। भगत सिंह ,चंद्रशेखर आजाद ,नेताजी सुभाषचंद्र बोस जैसे हजारों क्रांतिकारियों के सपने टूटते नजर आ रहे है। आज जरूरत है सही नेतृत्व में संगठित जन आंदोलन की। ऐसी परिस्थित में चुनाव के दौरान बहुत सारा सम्पर्क इंसानियत पसंद लोगों से हुआ वैसे लोगों के बीच पार्टी के विचारधारा ले जाकर संगठन को विस्तार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही विशेषकर महुआ बाजार में रोज लग रहे भीषण जाम की विकराल होती समस्या तथा इसमें पुलिस सहित सम्बन्धित अधिकारियों की उदासीनता पर भी गंभीरता से चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि सम्बन्धित अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के लचर व्यवस्था के खिलाफ आंदोलनात्मक कार्यक्रम की रूप-रेखा भी तय किया गया इसके अलावे वर्षों से बंद विधायक कोष से निर्मित शौचालय को खोलने दाखिल खारिज सहित जमीन सम्बन्धित मामलों सी-ओ एवं कार्यालय की मनमानी के खिलाफ भी आंदोलनात्मक कार्यक्रम तथा धरना-प्रदर्शन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल-कानून भंग आंदोलन शुरू कर तब तक जारी रखा जाएगा जबतक उक्त समस्याओं से आमलोगों को मुक्ति नहीं मिलेगी बैठक में पार्टी नेता शिवनाथ कुमार ,इंद्रदेव राय,अनिल कुमार, चंद्रभूषण कुमार,राजीव कुमार शर्मा, दिनेश राय, जावीर अली , इनरदेव राय,
द्वितीय अरुण राय, प्रिंस कुमार,रामपुकार राय इत्यादि नेताओं के आंदोलन को तीव्र करने का आह्वान आम जनता से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.