March 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन का महुआ में हुआ जोरदार स्वागत

मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन का महुआ में हुआ जोरदार स्वागत
कौशल विकास में अव्वल प्रतिभागी को मंत्री ने किया पुरस्कृत
महुआ। रेणु सिंह

कौशल विकास में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन के द्वारा प्रमाण पत्र देकर उसकी हौसला अफजाई की गई।
मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन बुधवार को दोपहर पटना से महुआ पातेपुर मार्ग होकर अपने विधानसभा क्षेत्र में जा रहे थे। इस बीच उन्होंने महुआ के जीरवाड़ा स्थित कौशल विकास के तहत कुशल युवा प्रोग्राम में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी हौसला अफजाई की। इस मौके पर धर्मदेव पासवान, राजनारायण पासवान, राजेश्वर शाह, अभिषेक, पंकज, सूरज, छोटू, राजकिरण आदि उपस्थित थे। इधर महुआ में मंत्री श्री रोशन को भाजपा के बबलू चौधरी, रमैया सिंह, रेखा कुमारी, सुलेखा देवी, रिंकू देवी, शीला रानी, पूर्व नगर पार्षद अरुण कुमार सिंह, रमन गुप्ता, राजा कुमार सिंह, मुन्ना आदि कार्यकर्ताओं ने दमदार स्वागत करते हुए मालाओं से लाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.