एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हॉकी के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित
एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हॉकी के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
गरौल (वैशाली)
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हॉकी के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, उच्च विद्यालय चकव्यास, गरौल वैशाली के खेल मैदान में आयोजित किया गया।
जिला पदाधिकारी, वैशाली के निर्देशानुसार जिला खेल प्रभारी आरती कुमारी,कोच अभय कुमार एवं जिला हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ वैशाली के सचिव शशि कुमार राणा के मार्गदर्शन में ट्रायल प्रारंभ हुआ। इस ट्रायल में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
53 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
चयन ट्रायल में वैशाली, मुजफ्फरपुर, सिवान, समस्तीपुर, कटिहार एवं सीतामढ़ी जिलों से कुल 53 बालक-बालिकाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चयन के लिए दावेदारी पेश की।
चयन ट्रायल में चयनित बालक-बालिकाओं को निःशुल्क आवासन, भोजन एवं शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी जानकारी दीपक कुमार सिंह ने दी।
