सीबीएसई 10वीं में सेंट जॉन्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास
सीबीएसई 10वीं में सेंट जॉन्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास
सीबीएसई 10वीं के आए परिणामों में सेंट जॉन्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने अच्छे अंक लाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। अच्छे परिणाम लाने की खुशी में गुरुवार को स्कूल पर हर्ष और उल्लास का माहौल रहा।
स्कूल के निदेशक जागेश्वर राय ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र हाजीपुर हिलालपुर, महुआ मानपुरा शाखा के सत प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। यहां स्कूल की मानवी कुमारी ने 93.4 फीसद अंक लाई है। वही आयुष कुमार 92, साक्षी 90 फीसद अंक लाकर स्कूल का मान बढ़ाया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन, शिक्षकों की निष्ठा और भावना, अभिभावकों का सहयोग और त्याग का संयुक्त परिणाम है की बच्चे 10वीं में अच्छे अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इधर सेंट जॉन्स एकेडमी मानपुरा में भी शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। अच्छे परिणाम आने से स्कूल में जश्न का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने एक दूसरे को सफलता पर बधाई दी। स्कूल प्रशासन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
