April 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*गोरौल नगर पंचायत में स्व-गणना को मिली रफ्तार, ईओ अर्चना कुमारी ने महादलित बस्ती में किया जनसंवाद*

*गोरौल नगर पंचायत में स्व-गणना को मिली रफ्तार, ईओ अर्चना कुमारी ने महादलित बस्ती में किया जनसंवाद*

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

_गोरौल (वैशाली)_

गोरौल नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी की पहल पर स्व-गणना अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। आज वे नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड-12 स्थित महादलित बस्ती पहुंचीं और दलित समुदाय के लोगों से सीधा संवाद किया।

*जनसंवाद में सुनीं समस्याएं*
ईओ अर्चना कुमारी ने महादलित समुदाय के लोगों से स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी के साथ विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान नीलम देवी, कांती देवी, सुग्गा मल्लिक, गोलू मल्लिक, पूर्व उप मुखिया राजो देवी, रेणु देवी, चिंता देवी, मंजु देवी, रीता देवी सहित अन्य लोगों ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति और रोजमर्रा की परेशानियां बताईं। लोगों ने विशेष रूप से शौचालय की समस्या को प्रमुखता से उठाया।

*शौचालय समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन*
कार्यपालक पदाधिकारी ने शौचालय की परेशानियों को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। साथ ही दलित समुदाय के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ने के लिए स्कूल भेजें।

*’जन आंदोलन बनाएं स्व-गणना’*
अर्चना कुमारी ने आसान ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत स्व-गणना करने की अपील की। उन्होंने कहा, “जनप्रतिनिधियों, आशा, आंगनबाड़ी सेविका, नगर पंचायत कर्मी, स्वच्छता साथी, सुपरवाइजर की भागीदारी से यह जन आंदोलन बनेगा। आइए आगे बढ़ें और हम सभी मिलकर अपने नगर पंचायत को जिला में अग्रणी बनाएं।”

इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी के साथ सफाई जमीदार दीपक कुमार, सुपरवाइजर हेमंत कुमार, अशोक कुमार सिंह, आलोक कुमार सहित कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.