May 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वक्फ की भूमि को लेकर हुई गड़बड़ी को लेकर जांच रिपोर्ट बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड पटना ने मधुबनी जिला के सभी अंचलाधिकारी से मांगा

वक्फ की भूमि को लेकर हुई गड़बड़ी को लेकर जांच रिपोर्ट बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड पटना ने मधुबनी जिला के सभी अंचलाधिकारी से मांग

मधुबनी संवाददाता, मोहम्मद सालिम आज़ाद 

मधुबनी जिला के 21 अंचलों में वक्फ संपत्तियों को भू माफिया ने काफी नुक्सान पहुंचाया है।इसको लेकर डॉ o मो o महताब आलम अधिवक्ता सह सदस्य जिला औकाफ कमिटी मधुबनी ने बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड पटना को पत्र भेजा था।उसके आलोक में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड पटना ने अपने कार्यालय का पत्रांक 1556 दि o- 06/05/2026 मधुबनी जिला के 21 अंचल के अधिकारी को पत्र भेजकर वक्फ की भूमि का वर्तमान स्थिति की जानकारी की मांग किए हैं खासकर अतिक्रमण,क्रय -विक्रय ,अवैध जमाबंदी को लेकर।साथ ही अवैध जमाबंदी को रद्द करने हेतु सक्षम प्राधिकारी को जमाबंदी रद्दीकरण का प्रस्ताव भी भेजने को कहा गया है।सभी अंचल में अवैध जमाबंदी कायम करवाने वालों के बीच हाहाकार मचा हुआ है।इन सभी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई भी होना है। अवैध रूप से वक्फ की भूमि का क्रय विक्रय करने वाले भी नहीं बचेंगे उनके ऊपर भी प्राथमिकी दर्ज होनी है।अतिक्रमणकारियों पर भी हर्जाना जुर्माना होगा वो वक्फ की भूमि अतिक्रमण मुक्त होगा।सभी अंचलाधिकारियों को अपने स्तर से समीक्षा कर देखना है कि गैरमजरूआ आम सर्वसाधारण किस्म कब्रिस्तान मस्जिद ईदगाह दरगाह का यदि किसी व्यक्ति विशेष ने जमाबंदी करवा रखा है तो उसके रद्दीकरण हेतु प्रस्ताव अपर समाहर्ता मधुबनी को शीघ्र भेजने वो फर्जीवाड़ा जमाबंदी को लेकर कोई डीड प्रकाश में आता है तो प्राथमिकी दर्ज करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.