May 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दरवाजे पर बंधी भैंस की रस्सी काटकर ले गए चोर

दरवाजे पर बंधी भैंस की रस्सी काटकर ले गए चोर

महुआ। रेणु सिंह

लगातार हो रही भैंस चोरी की घटना से महुआ के किसान चिंतित हैं। यहां एक महीने में आधा दर्जन से अधिक भैंस की चोरी कर ली गई। इसके बावजूद चोरी गई एक भी भैंस ना तो बरामद की गई और नहीं चोर ही पकड़ा गया है। जिससे किसान अपने मवेशियों की रक्षा को लेकर रतजगा कर रहे हैं।
बुधवार को यहां महुआ मंगरू चौक अब्दुलपुर मार्ग अवस्थित नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 के मुकेश कुमार राय ने बताया कि दरवाजे पर बंधी सवा लाख की गर्भवती भैंस को चोर रस्सी काटकर रात को ले गए। हालांकि वह जब आधी रात को ही घर से बाहर आए तो भैंस गायब देखकर सन्न रह गए। वह भैंस चोरी हो जाने की सूचना 112 को दी। इस बीच उन्होंने पूरे परिवार और 112 की टीम के साथ भैंस की खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि भैंस की पारी को बचपन से ही पाल पोसकर बड़ा किया था। उसे अपने घर परिवार की सदस्य की तरह मानते थे। वह उनके आजीविका का बड़ा साधन भी थी। भैंस गर्भवती होते हुए दूध भी दे रही थी। जिससे महीने में 10 हजार रुपए हो जाया करती थी। उससे घर परिवार चल जाता था। उन्होंने बताया कि घर के 200 मीटर पर ही नगर परिषद का सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस को उससे छानवीन करनी चाहिए। भैंस चोरी हो जाने से पूरे परिवार सदमे में है। उधर महुआ के भदवास में भी दो भैंस चोर खोल कर ले गए। वहीं पिछले महीने महुआ के डगरू में दो भैंस चोरों ने चोरी कर ली थी।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.