शिक्षकों ने मनाया नो व्हीकल डे
शिक्षकों ने मनाया नो व्हीकल डे
महुआ। रेणु सिंह
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अपील पर यहां शिक्षकों द्वारा शनिवार को नो व्हीकल डे मनाया गया। हालांकि अनुमंडल और प्रखंड के पदाधिकारियों में ऐसा कुछ नहीं दिखा।
महुआ के संत कबीर उच्चतर विद्यालय नीलकंठपुर के शिक्षकों ने साइकिल से स्कूल पहुंचकर नो व्हीकल डे मनाया।
यहां नोडल शिक्षक मुकीम अख्तर ने बताया कि सभी शिक्षक साइकिल से स्कूल आए। उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में प्राचार्य मनोज कुमार सिंह, आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में पंकज कुशवाहा व अन्य शिक्षक साइकिल से स्कूल पहुंचे।
