May 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की 15वीं वर्षगांठ, सिस्टर सरिता सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या सम्मानित

 प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की 15वीं वर्षगांठ, सिस्टर सरिता सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या सम्मानित

पटना/परवेज आलम:प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की 15वीं वर्षगांठ* रविवार को पटना के रवीन्द्र भवन में भव्य तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद* ने की।

उद्घाटन: शिक्षा मंत्री  मिथिलेश तिवारी, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्य सचेतक,संजीव चौरसिया, फादर,डोमिचन, सिस्टर मृदुला ए सी*, डॉ एस पी वर्मा और मेरविन कॉवेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सम्मान: शिक्षा मंत्री ने सेंट जोसफ मेरीवार्ड की प्राचार्या सिस्टर सरिता सी जे को 2025-26 की सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या के अवॉर्ड से सम्मानित किया। वहीं सेंट माइकल के रोहन प्रसाद, सेंट जेवियर्स की अदिति कुमारी, दिव्या प्रकाश और माउंट कार्मल की शताक्षी सिंह को सर्वश्रेष्ठ छात्र का सम्मान मिला।

शिक्षा मंत्री का ऐलान:मिथिलेश तिवारी ने कहा, _”निजी स्कूलों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। अब शिक्षा विभाग कोई भी निर्देश सैयद शमायल अहमद से विचार कर ही जारी करेगा। सिंगल विंडो सिस्टम से काम होगा ताकि कन्फ्यूजन न हो। निजी स्कूलों की सभी समस्याओं का समाधान जल्द होगा।”_

राष्ट्रीय अध्यक्ष की मांग: सैयद शमायल अहमद ने कहा कि निजी स्कूलों को तुरंत QR Code दिया जाए, RTE की बकाया राशि जारी हो और  ज्ञानदीप पोर्टल खोला जाए। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने 15 साल में डेढ़ लाख शिक्षकों और डेढ़ लाख छात्रों को सम्मानित किया है।

कार्यक्रम में बिहार के 38 जिलों से 3000 निदेशक और प्राचार्य शामिल हुए। संचालन फौजिया खान ने किया।

NR INDIA TV NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.