May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सफाई कर्मियों के हक और अधिकार की आवाज अब सरकार नहीं दबा सकती है”-ललन राम / रिपोर्ट नसीम रब्बानी

सफाई कर्मियों के हक और अधिकार की आवाज अब सरकार नहीं दबा सकती है”-ललन राम
रिपोर्ट नसीम रब्बानी
वैशाली(महुआ)गुलामी सहने को अब नहीं है तैयार हम। सफाई कर्मियों में एकता नहीं होने से फायदा दूसरे लोग उठा रहे हैं। अगर अब हम नहीं संभले और समाज को नई संभाले तो हम इसके रास्ते बेहद ही पिछड़ा होगा,हमें सफाई कर्मचारियों के मौलिक हक दिलाने को लेकर जी जान से जुड़ना होगा आजादी के 75 साल के बाद भी हम सफाई कर्मी समुदाय के साथ समाज और सरकार के द्वारा खराब बर्ताव आज भी बदस्तूर जारी है, अब मान सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता है हमारा सामाजिक आर्थिक और शैक्षिक परिवेश की रफ्तार बहुत धीमी है। हमें अपने अधिकारों के लड़ाई लड़ने को तैयार रहना होगा। यह उक्त बातेंअखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललन राम ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा।अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक वैशाली जिला के महुआ अनुमंडल नगर परिषद महुआ वार्ड नंबर 2 सिंहराय बस्ती में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललन राम की अध्यक्षता एवं प्रदेश महासचिव सुजीत कुमार के संचालन में सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद रावत, प्रदेश महासचिव सुजीत कुमार दलित पैंथर बिहार प्रदेश संगठन सचिव वीरेंद्र नाथ, सफाई मजदूर संघ के प्रदेश सचिव अरुण राम ने संयुक्त रूप से बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यसमिति की बैठक का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संगठन के उद्देश्यों को विस्तार पूर्वक बताते हुए संघ के प्रदेश महासचिव सुजीत कुमार ने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकार के मान सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है सफाई कर्मियों का शोषण बिहार के अंदर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सफाई समाज को संगठित होने की आवश्यकता है सफाई कर्मचारी जागेगा अपना हक मांगेगा।आप सभी संगठित होकर संघर्ष करें बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही अमित शोषण से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया तथा वैशाली जिला एवं पटना जिला इकाई का गठन करते हुए वैशाली के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दास को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके बनाया गया तथा अरविंद कुमार पटना नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारी को पटना के जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं महुआ नगर परिषद के अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कमेटी को माला पहनाकर स्वागत किया गया अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए दलित पैंथर बिहार के प्रदेश संगठन सचिव विरेंद्र नाथ ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभा की समाप्ति की घोषणा किया।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.