अग्नि पीड़ितों में ग्लूकोज का किया वितरण
अग्नि पीड़ितों में ग्लूकोज का किया वितरण
महुआ। रेणु सिंह
अग्नि पीड़ितों के बीच गर्मी में लू के थपेरो से बचने के लिए ग्लूकोज का वितरण किया गया। एकता शक्ति फाउंडेशन के द्वारा महुआ महुआ अनुमंडल और जंदाहा प्रखंड के दुलौर में कैंप लगाकर उक्त सामानों का वितरण किया गया।
फाउंडेशन के दीपक कुमार ने बताया कि रसोई प्रभारी भोला चौधरी, मुकेश कुमार, बिमल, मनोज, अबधेश कुंदन झा आदि ने कैंप लगाकर दर्जनों अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच सैकड़ों डब्बा ग्लूकोज और विभिन्न सामानों का वितरण किया।