May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आगामी 23 जनवरी को संगठन विस्तार को लेकर हाजीपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा/रिपोर्ट नवनीत कुमार

आगामी 23 जनवरी को संगठन विस्तार को लेकर हाजीपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ में बुधवार को लोजपा रामविलास के संगठन मंत्री संजय सिंह के आवास पर पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में महुआ अनुमंडल के जंदाहा प्रखंड अंतर्गत शाहपुर में हुई एक महादलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या पर तीव्र भर्त्सना की गई।
यहां पार्टी के द्वारा इस घटना को अमानवीय बताते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान ने भी पत्र जारी कर इस घटना की तीव्र निंदा की। यहां बैठक में आगामी 23 जनवरी को संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन करने पर विचार विमर्श किया गया। पार्टी के संगठन मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 23 जनवरी को हाजीपुर के बसावन सिंह इनडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। जिसमें संगठन विस्तार की जाएगी। इस बीच उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हूए कहा कि दूसरे राज्यों में जहां मुख्यमंत्री विकास को लेकर भ्रमत कर रहे हैं। वही यहा नीतीश कुमार शराब की खोज में घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां शराबबंदी पूरी तरह फेल है। लोग जड़ी ली शराब पीकर मर रहे हैं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि उनकी पार्टी युवाओं को आगे लाने के लिए हर कदम प्रयास करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। वे पढ लिख कर सड़क छाप बनेे हैं। युवाओं पर सरकार का ध्यान नहीं है। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय यादव ने कहा कि ओमीक्रोन से निपटने के लिए सरकार की तैयारी ठीक ढंग से नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उनकी पार्टी चिकित्सा से जुड़े डॉक्टर और अन्य को पार्टी से जोड़ेगी। इसके लिए जगह-जगह शिविर लगाया जाएगा। इस मौके पर सनोज सिंह, सुशील कुमार, भुनेश्वर राय, डॉ राकेश चौहान, शिबू चौधरी, जितेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.