May 7, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का स्वागत

1 min read

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का स्वागत
महुआ, । महुआ में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का भव्य स्वागत किया गया। यहां जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने रोककर माला से लाद दिया। वे शुक्रवार की शाम अपने निजी सचिव के यहां महुआ के हरपुर गंगाराम पहुंचे थे।
बताया गया कि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस महुआ के हरपुर गंगाराम में चंदन कुमार रोशन के यहां पहुंचे। इस दौरान उनका रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। छात्र रालोजपा के द्वारा उन्हें वृक्षी चौक पर मालाओं से लाद दिया गया। यहां श्री पासवान विभिन्न कार्यकर्ताओं के यहां भी पहुंचे और उनसे मुलाकात की। उनके आने पर रसलपुर मुबारक पंचायत के हरपुर गंगाराम में उत्साह देखा गया। उन्हें स्वागत करने के लिए महिला पुरुष जगह जगह खड़े थे। जैसे ही उनका काफिला पहुंचा। कार्यकर्ता जोर-जोर से नारे लगाने लगे। श्री पासवान के साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी थे। यहां लोगों से मिलने के बाद वे शाम में पटना के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.