January 13, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

पटना में आयोजित कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह में जन सुराज वैशाली के भाग लेंगे हजारों कार्यकर्ता ।

पटना में आयोजित कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह में जन सुराज वैशाली के भाग लेंगे हजारों कार्यकर्ता ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली ! हाजीपुर, जन सुराज जिला कार्यालय में आयोजित जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह सह अति पिछड़ा सम्मेलन पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार विषय पर चर्चा हुई।। कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में जिले से हजारों संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे ।
जन सुराज जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी डॉ. विनय पासवान ने बताया कि प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं से जन सुराज की सोंच को घर घर जाकर पहुंचाने और लोगों से कर्पूरी ठाकुर के सपनों का बिहार बनाने की जरूरत हैं। पटना में होनी वाली कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में दो हजार लोग बैंड बाजे के साथ रवाना होंगे। बैठक में महिला अध्यक्ष श्रीमती अलका देवी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं समारोह में शामिल होंगी। मौके पर जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, महासचिव राजदेव ठाकुर, अभियान समिति अध्यक्ष चन्द्रदेव सिंह, महिला अध्यक्ष अलका देवी, सभापति लालदेव कुशवाहा, संयोजक अमर कुमार सिंह, कृष्ण भगवान सोनी अनुमंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, संरक्षक सुरेन्द्र प्रसाद, आयोजन समिति सदस्य शशिभूषण सिंह, प्रवक्ता सुधीर मालाकार, धनंजय सिंह, अरुण बैठा ,पातेपुर कार्यक्रम संयोजक अवधेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष आभा राय, प्रखंड महिला अध्यक्ष संजू देवी, नगर महिला अध्यक्ष हाजीपुर स्वेता पांडे, सहदेई प्रखण्ड महिला अध्यक्ष सुषमा कुमारी, कृष्णा सिंह, परमहंस सिंह, अखिलेश पासवान, रंजीत राम , पातेपुर अध्यक्ष रवि रंजन सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.