April 25, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर डीएम,एसपी ने की बैठक।

महुआ में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर डीएम,एसपी ने की बैठक।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली !हाजीपुर, आगामी मई महीने में वैशाली जिले के तीन संसदीय क्षेत्र हाजीपुर, वैशाली तथा उजियारपुर के पातेपुर विधान सभा क्षेत्र में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई तथा मतदान प्रतिशत बढ़ने पर पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। बताते चले कि जिले के दो संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ हाजीपुर में 20 मई को होने वाले संसदीय चुनाव की तैयारी के लिए जिलाधिकारी यशपाल मीणा ,पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में समीक्षात्मक बैठक का दौर जारी है। इसी करी में वैशाली जिले के महुआ में प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में डीएम, एसपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों तथा कर्मियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक की ।इस दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही मतदान के प्रतिशत बढ़ाने पर दिया जोर दिया गया।बैठक में बीएलओ,आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता के साथ अन्य कर्मी शामिल हुए।,इस मौके पर महुआ एसडीएम,एसडीपीओ,बीडीओ,सीडीपीओ के साथ अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। ग्रीष्म के बढ़ते तपिश एवं जनता की अनिच्छा के कारण मतदाता में वोट देने के प्रति उत्साह देखने को नहीं मिल रही है। सरकार के राज्य कर्मी किस प्रकार मतदान प्रतिशत को बढ़ा पाते हैं ,यह तो आगामी दिनों में होने वाले चुनाव के बाद ही पता चल सकेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.