April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बीते माह दुष्कर्म की घटना से पीड़िता को नही मिला इंसाफ

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
। बीते माह दुष्कर्म की घटना से पीड़िता को नही मिला इंसाफ,

दुष्कर्म की घटना से पीड़ित नाबालिग बच्ची एवं उसके परिवार वालों को आज तक इंसाफ नहीं मिल सका और इंसाफ के लिये यह परिवार दर दर ठोकर खा रहा है ।
दुष्कर्म से पीड़ित नवालिंग बच्ची के पिता सोन्धो रत्ती गांव निवासी ने SP को दिये आवेदन में बताया है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री राजकीय मध्य विद्यालय सोंधो के वर्ग 9 में पढ़ती है । विद्यालय जाने के दौरान गांव के ही लव्य कुमार हमेशा बुरी नियत से छेड़छाड़ किया करता था, इज्जत प्रतिष्ठा को देखते हुये उसका विरोध भी वह करता था ,
लेकिन परिवार वाले केस करना नहीं चाहते थे । बीते माह घर में घुसकर लव्य कुमार ने उसके पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया । नवालिंग के चिल्लाने पर घर के सभी लोग जुट गये और दुष्कर्मी को पकड़कर पुलिस को इसकी सूचना दी । पुलिस आयी और आरोपी लव्य कुमार को पकड़कर थाना ले गयी । पीड़िता एवं उसके पिता को  भी थाना पर बुलाया गया । थाना के मुंशी ने कहा कि कागज पर  हस्ताक्षर करो और घर जाओ केश हो जाएगा । उसके बाद वह घर चला गया । सुबह देखा कि आरोपी गांव में घूम रहा है । क्योंकि पुलिस उसे छोड़ दिया था । पीड़िता के पिता हस्ताक्षर के अलावा पढ़ना, लिखना नहीं जनता । दो तीन दिन बीत जाने के बाद जब उसकी पुत्री का मेडिकल जांच नहीं कराया गया और न ही न्यायालय में ब्यान हेतु उपस्थित कराया गया तो वह अपने कुछ ग्रामीणों के साथ पूछताछ करने के लिये थाना पर गया तो मुंशी ने बताया कि केश हो गया है,जिसका कांड संख्या 204- 2022 है । कोट जाकर नकल निकालो । जब वह न्यायालय में जाकर देखा तो केश में कही भी दुष्कर्म की बात नहीं थी । चोरी दरसाया गया है । जब पुनः मुंशी से आकर पूछा तो वह भड़क गया और उल्टे उसे ही जेल भेजने की धमकी देने लगा । इससे दुखी होकर पीड़िता एवं उसके पिता ने SP  के यहां जाकर इंसाफ के गुहार लगायी । हालांकि इस मामले को लेकर एसपी ने  एसडीपीओ महुआ एवं  थानाध्यक्ष गोरौल को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है । देखना यह है पीड़िता को कबतक इंसाफ मिल पाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.