पातेपुर थाना क्षेत्र के कृषणवाड़ा गांव की एक विधवा महिला ने डीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के कृषणवाड़ा गांव की एक विधवा महिला ने डीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पातेपुर के कृषणवारा गांव निवासी स्वर्गीय भोनु सहनी की पत्नी पार्वती देवी ने डीएम को दिए आवेदन में बताया है कि वह फिलहाल में आपने नैहर समस्तीपुर जिले के हजरतपुर गांव में रहती हैं। विधवा ने बताया है कि उनके ससुर तीन भाई थे। तीनों के हिस्से में कुल मिलाकर 32 डीसमील जमीन था मेरे ससुर महा सहनी के हिस्से में 10,66 डीसमील हिस्सा पड़ता है। महिला के फरीक स्वर्गीय सुन्नर सहनी के पुत्र हरिचंद सहनी ने उसके हिस्से की जमीन को कब्जा कर कुछ हिस्स में खपरापोश घर बना लिया एवं कुछ हिस्से में अभी पक्का मकान बना रहा है। महिला ने कहा है की जब उसके जमीन पर हरिचंद सहनी के द्वारा पक्का मकान बनाने की सूचना मिली तो वह अपने नैहर से अपने घर आई एवं एवं हरिचंद सहनी से पुछा की मेरे जमीन पर घर कयुं बना रहे हैं तो उसने कहा कि हम आपका जमीन बदलैन किवाला आपके ससुर से लिए हुए हैं। जब केवाला के कागज दिखानें की मांग की तो वे मेरे साथ मारपीट पर उतारू हो गया एवं धमकी देते हुए कहा कि तुम यहां से भाग जाओ वरना जान से मार दुंगा। विधवा महिला पार्वती देवी ने सीओ , एवं थाना के साथ कयी पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई थी परंतु कहीं से न्याय न मिलने पर डीएम को आवेदन देकर जमीन खाली कराने एवं दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
