वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड में एक 14 वर्षीय नाबालिक बच्ची का बाल विवाह को रोका गया।
वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड में एक 14 वर्षीय नाबालिक बच्ची का बाल विवाह को रोका गया।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन, जिला बाल संरक्षण इकाई वैशाली के सहयोग से स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड में एक 14 वर्षीय नाबालिक बच्ची का बाल विवाह को रोका गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन का टोल फ्री नंबर 1098 पर बाल विवाह के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण निकाय विनोद कुमार ठाकुर ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संस्थान के कर्मी एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मीयों का टीम का गठन किया तथा लालगंज थाना के पुलिस के सहयोग से बाल विवाह को रोका गया।
