हाजीपुर से उम्मीदवार चिराग पासवान को जीत की रिकॉर्ड कराने के लिए में अशोक चौधरी और शांभवी ने झोंकी ताकत
हाजीपुर से उम्मीदवार चिराग पासवान को जीत की रिकॉर्ड कराने के लिए में अशोक चौधरी और शांभवी ने झोंकी ताकत
महुआ। रेणु सिंह
हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से एनडीए समर्थित और लोजपा रा के उम्मीदवार चिराग पासवान के पक्ष में गुरुवार को जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय के नेतृत्व में मंत्री अशोक चौधरी और समस्तीपुर की लोजपा उम्मीदवार शांभवी (पिता पुत्री)द्वारा यहा जनसंपर्क अभियान चलाया। इस तपती धूप और उमस भरी गर्मी में भी वे दोनों घूमकर चिराग पासवान के पक्ष में वोट मांगते रहे।
पिता और पुत्री ने यहां पहाड़पुर पंचायत के गोरीगामा, गरजौल, पहाड़पुर, वीरनचक आदि के विभिन्न वार्डों के अलावा हरपुर ओस्ती, कढनिया, परसौनिया आदि में जाकर हर घर मुलाकात कर लोगों को एनडीए समर्थित चिराग पासवान को वोट देकर रिकार्ड मतों से जीतने की अपील की। इस दौरान मंत्री श्री चौधरी पीएम नरेंद्र मोदी को राम, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लक्ष्मण और चिराग पासवान को हनुमान की संज्ञा देते हुए कहा कि यह तीनों हैं तो राष्ट्र उन्नति करता रहेगा। पिता पुत्री अशोक चौधरी और शांभवी का काफिला पहुंचते ही लोग उत्साहित होकर घर से बाहर निकल गए और उनका जमकर स्वागत किया। इधर शांभवी ने चिराग पासवान को भाई की संज्ञा देते हुए कहा कि वह उनके लिए हर कदम पर तैयार हैं। शांभवी तो महिला वोटरों से संपर्क करने के लिए घर के के अंदर रसोई घर तक भी पहुंच गई। जनसंपर्क और नुक्कड़ सभा में लोगों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि चिराग पासवान की जीत का रिकॉर्ड होगा। जगह-जगह पर लोग पिता पुत्री को मालाओं से लड़ दिया और नरेंद्र मोदी, चिराग पासवान जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। शांभवी को आने पर उन्हें देखने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। उनके साथ काफी संख्या में अन्य कार्यकर्ता भी थे।
