अपराधियों ने पूर्व प्रमुख के पुत्र को उतारा मौत के घाट क्षेत्र में छाया मातम
अपराधियों ने पूर्व प्रमुख के पुत्र को उतारा मौत के घाट क्षेत्र में छाया मातम
समस्तीपुर(जकी अहमद)
वारिसनगर ब्लॉक के कुसैया पंचायत के बंसवारी में एक युवक का लाश मिलने से फैली सनसनी। मृतक की पहचान वारिसनगर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख पलटन राम का 30 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के तौर पर हुई है। जो मोहीउद्दीनपुर पंचायत के हजपुरवा वार्ड संख्या 3 निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार कि अहले सुबह लोग बंसवारी होकर गुजर रहे थे तभी रास्ते में एक युवक का लाश पड़ा मिला जिसे देखते ही लोगो के होश उड़ गये। लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े और देखते ही देखते काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। लाश के पास एक मोबाईल और दो गज कि दुरी पर छुड़ा देखा गया है। लाश देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त युवक को बदमाशो ने रात्रि में ही अन्य जगह तेज धार हथियार से हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नियत से बंसवारी में रखकर फरार हो गया। किसी ने इस घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस को दी जानकारी मिलने के बाद वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हुए थे। लोगों के डिमांड पर अपराधियों को पकड़ने के लिए खोजी कुत्ता लाया गया। खोजी कुत्ता ने भी अपने स्तर से अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया परन्तु उसे सफलता नहीं मिली।इधर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार लाश को पोस्टमार्टम के लिए उठना चाहा परंतु आक्रोशित लोगों ने लाश उठाने नहीं दिया। आक्रोशित लोग उच्च अधिकारियों को बुलाने कि मांग कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक लाश बंसवारी में ही पड़ा था।
