श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ शुरू होते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ शुरू होते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
_रिपोर्ट: नागेंद्र कुमार_/ सुधीर मालाकार ।
पातेपुर (वैशाली)
पातेपुर प्रखंड के सिमरबरा में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुक्रवार से विधिवत शुरू हो गया। प्रथम दिन से ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए कुंवारी कन्याओं और महिला-पुरुष श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है।
यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष सह मुख्य यजमान सुरेश ठाकुर, दिनेश महतो, सरोज पासवान, राजेश पासवान और प्रमोद ठाकुर ने बताया कि यज्ञ में आसपास के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। यज्ञ में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यज्ञ कमेटी के राकेश कुमार पासवान, प्रमोद ठाकुर, रमेश कुमार रजक, प्रवीर ठाकुर, चंदेश्वर रजक, नरेश ठाकुर, डॉ. प्रशांत कुमार, विनोद सिंह, डॉ. शत्रुघ्न पासवान, लाला साह, रणजीत साह, रिटायर्ड आर्मी दीपक ठाकुर व रणजीत ठाकुर दिन-रात जुटे हुए हैं।
यज्ञ सम्पन्न कराने हेतु वैदिक आचार्य राजेश शास्त्री, राजन कश्यप, चंदन कश्यप पहुंच चुके हैं। प्रवचनकर्ता के रूप में उज्ज्वल कुमार पाण्डेय वाराणसी से पधारे हैं।
*101 मूर्तियां बनीं आकर्षण का केंद्र*
मेले में मूर्तिकार राकेश पंडित द्वारा बनाई गई 101 मूर्तियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। साथ ही दर्जनों प्रकार के झूले, मीना बाजार और सभी प्रकार की दुकानें भी लोगों को यज्ञ में आने के लिए मजबूर कर रही हैं।
स्थानीय मुखिया अशोक राय, सरपंच वीरेंद्र राय व समिति सदस्य राकेश साह मेले में विशेष रूप से शामिल हो रहे हैं।
