April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आल इंडिया जमीअतुर राईन के कौमी सदर जनाब शमशाद आलम राईन साहब की सदारत में योमे राईन दिवस मनाईं गई, डाक्टर राहत अली राईन साहब

आल इंडिया जमीअतुर राईन के कौमी सदर जनाब शमशाद आलम राईन साहब की सदारत में योमे राईन दिवस मनाईं गई, डाक्टर राहत अली राईन साहब

मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद

आज 1915 अंजुमन ऐ राईन संग़ठन द्वारा योमे राईन की घोषणा हुई तब से देश भर के सभी राज्यों मे हर्षोउल्लास के साथ जमिअतुरराईन दिवस मनाया जाता है और
सफेदाबाद कोल्ड स्टोरेज के प्रधान कार्यकालय मे आल इंडिया जमीअतुर राईन के कौमी जनाब सदर शमशाद आलम राईन साहब के सदारत मे राईन दिवस मनाई गई जिसमें यूपी स्टेट के ओहदेदार सरपरस्त आल इंडिया के सरपरस्त ओहदेदारान एवं अन्य गणमान्य लोग की शिरकत किए
जिसमें योमे राईन के अवसर पर कानपुर मे इस्तमाई शादी हुई जिसके लिए हाजी मोईन साहब रास्ट्रीय कोषाध्यक्ष वसीम राईन यूपी स्टेट सदर एवं मंडल जमीअतुर राईन के सदर जनाब हारून साहब को रास्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से फूल बुके देकर उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया उनका हौसला अफ़ज़ाई और ऐसे कार्यक्रम करवाने के लिए मोबारकबाद पेश किया गया,
साथ ही आल इंडिया के सदर मोहतरम जनाब शमशाद आलम साहब ने कैबिनेट की बैठक कर कुछ अहम फैसले लेते हुए आल इंडिया की महिला विंग युवा विंग एवं आल इंडिया के महासचिव पद पर तत्काल कार्यवाहक महासचिव की नियुक्ति के साथ कुछ गणमान्य लोगों को राईन फकरे अवार्ड से नवाजा जाने पर सहमति जताई
जिसे सहमति से पारित किया गया अपने सम्बोधन मे कौमी सदर शमसाद आलम राईन ने 15 अप्रैल राईन दिवस पर सम्बोधन मे कहा कि
मुसलमानों की अन्य कामकाजी जातियों की तरह राईन भी एक कामकाजी जाती है जिसका काम फल सब्जी मेवा इत्यादि की पैदावार करना और उसको बेचना है राईन जाति जिसके खुद्दार होने की वजह से अशरफिया समूह ने इसको कुंजड़ा नाम दे दिया और इस जाति के अंदर घोर अशिक्षा के कारण इनके पूर्वजो ने कुजड़ा नाम को अपने पहचान के तौर पर स्वीकार भी कर लिया
इस जाति के लोग भारत के हर हिस्से में आबाद है इसकी एक बड़ी आबादी पाकिस्तान और नेपाल में भी पाई जाती है कुंजड़ा जाति का व्यवसाय आरंभ से ही व्यापार पशुपालन और खेती बारी रहा जिस कारण आम जनजीवन से इसका सीधा प्रत्यक्ष और ठोस लगाव रहा
अलग-अलग जगहों पर विभिन्न नामों से इसे जाना जाता है कहीं बागवान तो कहीं सब्जी फरोश तो कहीं राईन तो कहीं कुजड़ा कबाड़ी नाम से पुकारा जाता है इस जाति के लोग आमतौर से दूसरे के सामने हाथ नहीं फैलाते हैं बल्कि मेहनत मजदूरी व काश्तकारी कर अपनी जिंदगी गुजारते हैं इस जाति की महिलाएं भी अपने घर के मर्दों के साथ मिलकर खेत खलियान और बाजार हर जगह रोजगार करने के साथ-साथ रहती है जिस कारण कुछ लोग इस को बुरी नजर से देखते हैं
अब जबकि महिलाएं सशक्तिकरण की बात सामने आने लगी है शिक्षा और गैर मुस्लिम क्या सभी मुस्लिम जाति चाहे वह उच्च हो या पिछड़ा सभी जात की महिलाएं विभिन्न जगहों पर यथा बाजार स्कूल और दफ्तर इत्यादि में अपने सुविधानुसार काम कर रही हैं
बल्कि महिलाओं को पुरुषों के समतुल्य होने का दर्जा सिर्फ राईन जाति के अंदर ही देखने को मिलता रहा है
राईन शब्द अरबी भाषा के राई शब्द से लिया गया है जिसका शाब्दिक अर्थ पहलवान लड़ाकू और चरवाहा से होता है
यह जाति लड़ाकू और मेहनत करने वाली जाती रही है भारत में राईन समुदाय का आगमन पहले पहल इस्लाम धर्म के प्रचार प्रसार के लिए हुआ और यही कारण रहा कि
यह इस्लाम धर्म के दूसरे खलीफा हजरत उमर फारूक रजि 0 का जमाना था बाद में अब्दुल मलूक खलीफा के दौर पर अब्दुल मलूक खलीफा के दौर में 712 ई0 में मोहम्मद बिन कासिम ने 6000 राईनी यमनी फौज के साथ हिंदुस्तान पर विजय प्राप्त की उस समय राईन फौज का कमांडर सरदार हलीम राईन थे
आज 15 अप्रैल राईन दिवस के अवसर पर कई अहम निर्णय लिए गए
जिसमें सबसे अहम निर्णय अक्टूबर के प्रथम सप्ताह मे 25 मुस्लिम बच्चियों की शादी करवाना जिसमें 5 गैर मुस्लिम जाति की लड़की भी शामिल है साथ ही साथ सभी मंडल अध्यक्ष से कहा गया कि प्रत्येक हल्का, कस्वा,मे इस बार जातिय आधरित गणना मे अपने समाज के लोगो से राईन समाज जाति मे जुड़ा सके,ताकि राज्य एवं देश से इस समाज की जनगणना से पता चल सके
अन्य सम्बोधित करने वालो मे जनाब शमशाद आलम राईन कौमी सदर डॉ राहत अली राईन रास्ट्रीय महासचिव (संग़ठन) हाजी मोईन राईन (रास्ट्रीय कोषाध्यक्ष),हाजी वसीम राईन यूपी स्टेट सदर हाजी हारून राईन मंडल अध्यक्ष सिराज राईन यूपी कोषाध्यक्ष, जब्बार राईन, मुमताज राईन, ताज बाबा राईन सभासद चेयरमैन (बाराबंकी) कमरुजमा,अल्ताफ हुसैन रायनी,एवं अन्य वक्त ने अपनी बातें रखी,
उसके बाद आल इंडिया डायरेक्टरी का विमोचन किया गया, जिसमें देश भर के सभी राज्यों के राईन समाज के मोबाइल नंबर और नाम दर्ज है जिसे शमशाद साहब के नेतृत्व मे अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.