April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जागरूकता ही कोरोना से लड़ने का हथियार है- मोहम्मद रजि गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

जागरूकता ही कोरोना से लड़ने का हथियार है- मोहम्मद रजि

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

आल इंडिया मानवाधिकार संगठन के गोरखपुर जिला अध्यक्ष मोहम्मद ने कोरोना से जंग में जागरूकता को ही कोरोना से लड़ने का हथियार बताया।उन्होंने कहा जागरूकता से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है।
मोहम्मद रजि ने जनता से अपील की और कहा कोरोना महामारी ने पिछले साल से ज्यादा खतरनाक तरीके से देश के साथ हमारे शहर में पांव पसार लिया है,जिसके कारण रोजाना काफी मौतें हो रही हैं,जनता को जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाना चाहिए और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचना चाहिए। मास्क लगाने के साथ सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना चाहिए। उन्होंने अपने समाज के लोगों से अपील की और कहा कि सरकार द्वारा कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार नमाज़ भी मस्जिद के बजाय अपने घरों में ही अदा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.