April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल के आरपीसीजे विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर गोष्ठी, बच्चों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

गोरौल के आरपीसीजे विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर गोष्ठी, बच्चों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

गोरौल/वैशाली। संवाददाता आदिल शाहपुरी , बिहार

➤ प्रकृति की रक्षा, जीवन की रक्षा और पृथ्वी को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से गोरौल प्रखंड के आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में विश्व पृथ्वी दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

➤ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार शरण ने की, जबकि संचालन शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान सभी शिक्षकों और छात्रों को प्रकृति संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

➤ श्री अरविंद कुमार शरण ने कहा कि आज के समय में प्रकृति का संरक्षण बहुत जरूरी है। इसके लिए स्वच्छता और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना होगा। हमें एकल यूज प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करना चाहिए।

➤ शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को हर साल पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिन शपथ लेना पृथ्वी को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित रखने का संकल्प है। यह हमें प्लास्टिक कम करने, पानी बचाने और पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करता है।

➤ सभी ने शपथ ली: “मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं अपनी पृथ्वी की देखभाल करूंगा। धरती को स्वच्छ रखूंगा, कूड़ा नहीं फेंकूंगा। अधिक से अधिक पेड़ लगाऊंगा, प्लास्टिक का उपयोग कम करूंगा और ऊर्जा बचाऊंगा। पृथ्वी ही हमारा घर है, इसकी रक्षा मेरा कर्तव्य है।”

➤ मौके पर कुमार चंदन, नीतू कुमारी, राकेश कुमार, जय कृष्ण पाठक, राहुल कुमार चौधरी, ऋतुराज, शिवानी, शबानाज, सुभद्रा कुमारी, आकृति कुमारी, मोहम्मद अब्दुल हक, पिंटू कुमार, अजीत कुमार निषाद, राजीव चंद्र प्रसाद बिसला, कुमार प्रभाकर एवं पंकज कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.