ताजपुर में गैस सिलिंडर 25 दिन में देने की मांग, भाकपा माले ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
ताजपुर में गैस सिलिंडर 25 दिन में देने की मांग, भाकपा माले ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
ताजपुर/समस्तीपुर। संवाददाता अब्दुल कादिर, बिहार
➤ ताजपुर शहरी क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति में हो रही देरी को लेकर भाकपा माले ने समस्तीपुर जिलाधिकारी से 25 दिन के भीतर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
➤ भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ताजपुर 2021 से नगर परिषद क्षेत्र है। यहां होल्डिंग टैक्स, बिजली बिल, जमीन रजिस्ट्री आदि शहरी क्षेत्र के अनुसार लगता है।
➤ उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय का प्रावधान 45 दिन में ग्रामीण क्षेत्र एवं 25 दिन में शहरी क्षेत्र में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का है। लेकिन शहरी क्षेत्र होने के बावजूद ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र में गैस एजेंसी 45 दिन में सिलिंडर देती है।
➤ एजेंसी संचालक पूछने पर बताते हैं कि पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा ताजपुर को शहरी क्षेत्र में शामिल नहीं किया गया है। माले नेता ने इसे ताजपुर नगर परिषद के साथ अन्याय बताया और 25 दिन में सिलिंडर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
➤ सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को एक सिलिंडर के लिए 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है और लोगों को महंगे दामों पर वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है।
➤ उन्होंने प्रशासन से गैस एजेंसियों की जांच कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बुकिंग अवधि 25 दिन कराते हुए अधिकतम 25 दिनों के भीतर सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की।
➤ प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे माले सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भाकपा माले आम उपभोक्ताओं को साथ लेकर आंदोलन शुरू करेगी।
