April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कानपुर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: राईन समाज ने 3 हिंदू और 12 मुस्लिम जोड़ों का रीति-रिवाज से कराया विवाह

 कानपुर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: राईन समाज ने 3 हिंदू और 12 मुस्लिम जोड़ों का रीति-रिवाज से कराया विवाह

कानपुर। मधुबनी संवाददाता मो. सालिम आज़ाद

राईन समाज ने रविवार 12 अप्रैल 2026 को कानपुर के परेड रजवी ग्राउंड में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश की। देशभर से जुटे राईन समाज के संगठनों ने 3 हिंदू रीति-रिवाज और 12 मुस्लिम रीति-रिवाज से कुल 15 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया।

नवदंपतियों को नया घर बसाने के लिए सभी जरूरी घरेलू सामान उपहार स्वरूप भेंट किए गए।

*गरीब-बेसहारा बेटियों के लिए पहल:*
आल इंडिया जमीअतुर राईन और उत्तर प्रदेश जमीअतुर राईन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद और बेसहारा बेटियों को सम्मानजनक जीवन की शुरुआत देना था। मोहम्मद मोईन राईन कानपुर ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से मानव सेवा और सामाजिक सहयोग के कार्यक्रमों में सक्रिय है।

*देशभर से पहुंचे पदाधिकारी:*
समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद आलम राईन, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राहत अली राईन, कार्यकारी महासचिव अनवारुल हक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हाजी मोईन राईन, यूपी प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वसीम रायनी, प्रदेश महासचिव मोहम्मद हसीन, कानपुर मंडल अध्यक्ष मोहम्मद हारून, जिला अध्यक्ष महताब सुल्तान राईन समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

बंगाल जमीअतुर राईन के अध्यक्ष पूर्व विधायक मोहम्मद सोहराब अली राईन, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ राईन, गुजरात अध्यक्ष अब्दुल रहमान राईन, बिहार अध्यक्ष डॉ. फरमान अली राईन, झारखंड अध्यक्ष नजीर आलम अर्शी राईन समेत दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

खिदमते खल्क फाउंडेशन ने भी आयोजन में सहयोग किया। अंत में कानपुर के राईन समाज के भाइयों का शुक्रिया अदा किया गया, जिन्होंने मेहमानों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.