April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी ने दर्जनों वृक्ष लगाया

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी ने दर्जनों वृक्ष लगाया*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

खानपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 12 से अधिक प्रजाति के पेड़ पौधे लगाए गये। वृक्षारोपण चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राना नितेश कुमार सिंह, डॉo गिरेंद्र मोहन झा, एएनएम नीलम कुमारी, विभा कुमारी, शांति कुमारी एवं अन्य सभी चिकित्सा कर्मियों ने किया।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चिकत्सा पदाधिकारी राणा नितेश कुमार ने कहा कि प्रतिवर्ष हमलोग पर्यावरण दिवस पर पौधा लगाते हैं, लेकिन उसके बाद हम ये भूल जाते हैं कि हमें उस पौधे का संरक्षण भी करना है। हम 10 पेड़ लगाते हैं तो बदले में कल कारखाना, मकान व सड़क बनाने के नाम पर हजारों पेड़ की कटाई कर ली जाती है। जिसका दुष्परिणाम आज हम सबों के सामने हैं। उन्होंने कहा कि आज जल स्तर काफी नीचे चला गया है, चापाकल सूखने लगी है। वर्षा के समय में भीषण गर्मी पड़ रही है। नदी का स्तित्व समाप्त हो रहा है।उन्होंने लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि हमलोग पर्यावरण दिवस को सच्चे मन से तभी मना पाएंगे जब हजारों की संख्या में धड़ातल पर वृक्ष लगाकर उसका संरक्षण करेंगे। वहीं पर्यावरण के लिए खतरा बन गये प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने का संकल्प लिया। एएनएम नीलम कुमारी, विभा कुमारी, शांति कुमारी एवं अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.