April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

70 कार्टून शराब बरामद, प्राथमिकी दर्ज

70 कार्टून शराब बरामद, प्राथमिकी दर्ज

विभूतिपुर/समस्तीपुर

थाना क्षेत्र के टभका पछियारी टोल स्थित एक सरसों के खेत से पुलिस ने छापामारी कर 70 कार्टून शराब बरामद किया है।जिसकी कुल मात्रा 626.760 लीटर बताया गया है।वही मामले की प्राथमिकी अज्ञात धंधेबाज के विरुद्ध विभूतिपुर थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के बयान पर दर्ज की किया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि मध निषेध इकाई पटना बिहार से मिली सूचना के आधार पर पछियारी टोल टभका निवासी राजू झा के सरसों कटा खेत से छापामारी कर यह शराब बरामद की गई है। मध निषेध अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.