प्राथमिकी अभियुक्त के घर हुई कुर्की
प्राथमिकी अभियुक्त के घर हुई कुर्की
विभूतिपुर/समस्तीपुर
थाना क्षेत्र के नरहन वार्ड 04 निवासी महिला थाना के प्राथमिकी अभियुक्त अशोक राय के घर न्यायालय के आदेश अनुसार शनिवार को कुर्की की गई। यह कुर्की महिला थाना के श्रेया कुमारी के नेतृत्व में की गई है। बता दें कि अशोक राय के विरुद्ध महिला थाना में कांड संख्या 73 /25 दर्ज था। कुर्की की गई सभी सामान को माल खाना में सुपुर्द किया गया है।
