किसान सलाहकारों का अनिश्चित कालीन धरना सातवें दिन भी जारी*
*किसान सलाहकारों का अनिश्चित कालीन धरना सातवें दिन भी जारी*
समस्तीपुर (जकी अहमद
बाजार समिति स्थित किसान सलाहकारों ने अपनी मांगों को लेकर कृषि कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। किसान सलाहकारों का कहना है कि जबतक हमारी मांगे पूरी नही हो जाती तबतक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना पर किसान सलाहकारों का कहना है कि विभाग द्वारा जन सेवक की कमी को देखते हुए हम सभी किसान सलाहकार लगातार अपने संघ के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर लगातार अभ्यावेदन दिया जा रहा है। बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि अभी तक विभाग हमारी मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार नही की हैं। इसलिए हम सभी चरण बद्ध तरीके से आंदोलन के लिए मजबूर हो रहे हैं। जिसकी सारी जवाबदेही संघ द्वारा आयोजित चरण बद्ध आंदोलन का किसान सलाहकार संघ, जिला इकाई समस्तीपुर का समर्थन करते हुए संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को जिला के कार्यरत सभी किसान सलाहकार उक्त आंदोलन में लगातार शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमलोग लगभग तेरह साल से किसान सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं परंतु हमलोगों को मात्र 13 हजार रुपया मिल रहा है। इतनी कम राशि से हमलोगों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। इन लोगों का कहना हैं को हमलगों को सरकार पंचायत सेवक के पद समायोजन कर दें ताकि अपने परिवार का भरण पोषण सही तरीके से चला सकूँ। मौके पर बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ से अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, सचिव सुधीर कुमार,अमरनाथ झा, सुरेंद्र कुमार, राम बाबू ठाकुर, शम्स कमर, मो0 नौशाद अंसारी, साकेत बिहारी, पवन कुमार रजक, नीरज कुमार,अमोद कुमार, जटा शंकर प्रसाद, विशुनदेव राय, संजीव कुमार, सचिदानंद सहनी, राकेश रमण, अरविंद कुमार, संजू कुमारी, मीरा कुमारी, हेम प्रभा, अनामिका, प्रियंका, उमेश चौधरी आदि ने भाग लिया।
