सोनपुर में संगीत कलाकार महासंघ की बैठक संपन्न ।
सोनपुर में संगीत कलाकार महासंघ की बैठक संपन्न ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
सोनपुर (सारण) संगीत कलाकार महासंघ की बैठक सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के पहलेजा स्थित कसमर ग्राम में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर बनाई लाल मेहता जबकि संचालन व्यास वकील साहनी ने किया। इस मौके पर पंडित रामबाबू शर्मा ,देवेंद्र कुमार मालाकार सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुष कला प्रेमी उपस्थित थे । बैठक में उपस्थित कलाकारों ने अपने जीवन में होने वाली कठिनाइयों की चर्चा की तथा उसमें संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। शिक्षा और नशा पर प्रकाश डालते हुए संगठन के सदस्यों ने आत्म सम्मान की बात कही। इस मौके पर अपनी बात रखते हुए कलाकारों ने कहा कि कलाकार अपनी कला के द्वारा लोगों के चेहरे पर मुस्कान तो लाता है, लेकिन लोग सिर्फ देखने वक्त ताली बजाते हैं और भूल जाते हैं किस कलाकार के पर्दा के पीछे की हकीकत को ।कलाकार के जीवन में भी बहुत संघर्ष होता है तब जाकर कला निकलती है, इसलिए दर्शकों को भी कलाकार के कला का सम्मान करते हुए उनके जीवन में हर संभव मदद करने का प्रयास करना चाहिए। इस बैठक में विभिन्न विषय पर चर्चा के बाद सोनपुर प्रखंड महिला कलाकार प्रजापति किरण देवी को सर्वसम्मति से सोनपुर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। वहीं अन्य पदों पर चुनाव अगले बैठक में की जाएगी ।
