एम्स पटना का द्वितीय दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 339 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियाँ, 27 को स्वर्ण पदक
एम्स पटना का द्वितीय दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 339 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियाँ, 27 को स्वर्ण पदक
पटना/फुलवारी शरीफ, 3 मई 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना ने अपने सभागार में गरिमा, गौरव और शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ द्वितीय दीक्षांत समारोहnका सफल आयोजन किया।
समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) रहे। उन्होंने स्नातक विद्यार्थियों को चिकित्सा नैतिकता, करुणा और पेशेवर उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। कहा कि राष्ट्र की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में युवा चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद तारिक अनवर तथा संस्थान निकाय सदस्य डॉ. सिद्धार्थ दत्ता गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 339 को समारोह में डीएम/एमसीएच के 24, एमडी/एमएस/एमडीएस के 75, पीडीएफ/पीडीसीसी के 9, एमबीबीएस बैच 2018 के 58, बैच 2019 के 50, एम.एससी. नर्सिंग के 15, बी.एससी. नर्सिंग बैच 2020 के 50 तथा बैच 2021 के 58 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। कुल 17 मेधावी विद्यार्थियों को राज्यपाल द्वारा स्वर्ण पदक दिए गए। वहीं एम.एससी. नर्सिंग बैच 2022 एवं 2023 के 10 विद्यार्थियों को एम्स अध्यक्ष द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।
एम्स पटना के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राधा कृष्ण धीमान ने विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा की श्रेष्ठ परंपराओं, नैतिक आचरण और रोगी केंद्रित सेवाभाव को जीवनपर्यंत बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने दक्षता, संवेदनशीलता और नवाचार को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
꧁༺ रिपोर्ट ༻꧂
परवेज आलम, फुलवारी शरीफ
꧁༺༻꧂
