संत कबीर का बना प्राकट्य दिवस
1 min read
संत कबीर का बना प्राकट्य दिवस
रिपोर्ट:रेणु सिंह महुआ वैशाली
महान संत कबीर दास का 627 वां प्राकट्य दिवस बुधवार को यहां विभिन्न जगहों पर श्रद्धा और भक्ति पूर्वक बनाया गया। इस मौके पर लोगों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उनके बानी को भी लोगों द्वारा सुनाया गया।
यहां नीलकंठपुर हाईस्कूल में संत कबीर के प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उनके दोहे सुनाएं। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य अजीत कुमार पप्पू ने कहा कि संत कबीर संतो के संत थे उनकी बताई हुई बनी आज भी प्रासंगिक है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कबीर दास की जीवनी पर अपने संबोधन किए। इधर अभिनाथ सिंह के द्वारा संत कबीर की पूजा की गई और उनके विचारों से लोगों को अवगत कराया गया। महुआ में जगह-जगह संत कबीर को याद किया गया। मिर्जानगर, भदवास, कुशहर में कबीर आश्रम पर पूजा पाठ की गई।