नौ दिवसीय सप्तचंडी महायज्ञ हेतु 1151 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
नौ दिवसीय सप्तचंडी महायज्ञ हेतु 1151 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
_रिपोर्ट: नागेंद्र कुमार / सुधीर मालाकार_
पातेपुर (वैशाली)
प्रखंड के सिमरबरा वार्ड 10 में आयोजित नौ दिवसीय सप्तचंडी महायज्ञ हेतु गाजे-बाजे और आधा दर्जन घोड़ों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।
यज्ञ स्थल से कुंवारी कन्याओं ने अपने माथे पर कलश धारण किया और जल भरने के लिए गाजे-बाजे व घोड़ों के साथ सिमरबरा बाजार से रमौली चौक होते हुए मौदह बुजुर्ग हाई स्कूल के निकट पहुंचीं। वहां पहले से मंगाए गए पवित्र गंगाजल का आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ शुद्धिकरण किया गया। इसके पश्चात कुंवारी कन्याओं ने माथे पर कलश धारण कर यज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान किया।
कलश शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के आगे यज्ञ के मुख्य यजमान सह यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, दिनेश महतो, सरोज पासवान, राजेश पासवान अपने-अपने माथे पर कलश धारण कर आगे चल रहे थे।
कलश यात्रा में स्थानीय मुखिया अशोक राय, सरपंच वीरेंद्र राय, प्रमोद ठाकुर, समिति सदस्य राकेश साह, राज कुमार राय, कुमुद राय, राम प्रसिद्ध सिंह, मौदह मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मी ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।
कलश यज्ञ स्थल पहुंचने पर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इसके बाद कुंवारी कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराकर विदा किया गया। यज्ञ में सैकड़ों की संख्या में मूर्तियां स्थापित की गई हैं और दर्जनों झूले एवं दुकानें सज चुकी हैं।
