April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक साथ मनाई होली-दिवाली

महुआ में एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक साथ मनाई होली-दिवाली

महुआ, 14 अप्रैल 2026: भाजपा के सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार गठन की खुशी में बुधवार को यहां एनडीए कार्यकर्ताओं और सम्राट अशोक सेना ने एक साथ होली और दिवाली मनाई।

➤ कैसे मनाई खुशी: कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया, लड्डू खिलाए और बधाई दी। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई।

➤ जवाहर चौक पर कार्यक्रम: महुआ के जवाहर चौक स्थित सभा हॉल में भाजपा के नगर अध्यक्ष दीपूदत्त चौधरी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार सिंह, रालोमों के प्रखंड अध्यक्ष अकिलदेव सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। उमेश कुशवाहा, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सुमन, अर्जुन कुमार सिंह, राम बालक सिंह, सनोज कुशवाहा, भाजपा दक्षिण मंडल के संजीव कुमार, राम कुमार सिंह, रामहुलास सिंह, धीरेंद्र सिंह धीरू, सुधीर कुमार, नीरज कुमार, हरि नारायण पासवान, राहुल कुमार आदि शामिल हुए।

➤ मुकुंदपुर में आयोजन: उधर मुकुंदपुर में कुशवाहा संघ कार्यालय पर सम्राट अशोक सेना के संयोजक पंकज कुशवाहा और प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में उमेश प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह, सोनू, दीपक कुमार, हरिलाल पासवान, पारस कुमार, वीर चंद्र पासवान, पवन सिंह आदि ने गुलाल लगाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

रिपोर्ट: रेणु सिंह, महुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.