April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समारोह आयोजित कर रामनंदन बाबू की 25 वीं पुण्यतिथि कौशल दिवस के रूप में मनाया गया

समारोह आयोजित कर रामनंदन बाबू की 25 वीं पुण्यतिथि कौशल दिवस के रूप में मनाया गया

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड अंतर्गत संचालित जिला के चर्चित विद्यालय रघुनंदन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय समर्था के प्रांगण में गुरुवार को पूर्व प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत पथ प्रदर्शक स्मृति शेष रामनंदन प्रसाद सिंह की 25वीं पुण्यतिथि कौशल दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का सफल संचालन अवकाश प्राप्त शिक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने की।कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय परिसर में लगे राम नंदन बाबू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर अतिथियों को स्वामी विवेकानंद की मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत म्यूजिक टीचर विवेकानंद अच्युत, मनीष कुमार मिश्र आदि की टीम ने हिन्दी, संस्कृत और मैथली में गीत गाकर किया। वही छात्रा ज्योति प्रिया, काजल, ज्योति, सोनी, दिव्या, लक्ष्मी आदि ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। वही समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने कहा कि शिक्षक होना कोई बात नही परंतु रामनंदन बाबू जैसे बनना बड़ी बात है। आज के शिक्षको को उनसे सीख लेनी चाहिये। समर्था हाई स्कूल का गौरव शाली इतिहास सामूहिक प्रयास से ही लौट सकता है जिसमे शिक्षकों की भूमिका अहम होगी। शिक्षा में राजनीति नही होनी चाहिये। रामनंदन बाबू के आदर्शों का अनुकरण करना होगा। इस विद्यालय की खोई हुई प्रतिष्ठा को पुनः लौटाने के लिए सभी लोग मिलकर संकल्प ले यही रामनन्दन बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।सभा को बीडीओ सह प्रभारी बीईओ सुनील कुमार, राम पुनीत झा, अरुण कुमार झा, देवेश प्रभाकर आदि ने भी संबोधित करते हुए उनके विशाल व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम में लाइव के माध्यम से भारत विकास ग्रुप के सीईओ रूपल सिन्हा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त शिक्षक यशवन्त कुमार सिंह, विनय कुमार मुरारी, नवीन कुमार सिंह, प्रभारी एचएम संजीव कुमार झा, पूर्व जिला पार्षद रामदेव राय, वरिष्ठ साहित्यकार चांद मुसाफिर, चितरंजन कुमार, अरविन्द कुमार दास, विश्वनाथ मिश्र, महादेव महतो, राम विलास प्रवासी, रंजीत कुँवर, राजाराम महतो, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षका सहित विभिन्न्न विद्यालयों से आये शिक्षकगण, छात्रों सहित सैकड़ो गण्यमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.