ज्ञान विज्ञान समिति का 12वां जिला सम्मेलन संपन्न
ज्ञान विज्ञान समिति का 12वां जिला सम्मेलन संपन्न
विभूतिपुर/समस्तीपुर
ज्ञान विज्ञान समिति, समस्तीपुर का 12 वां जिला सम्मेलन सिंघिया बाजार के एक निजी भवन में संपन्न हुआ। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पंजीयार ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष और इस कार्यक्रम के पर्यवेक्षक बेगूसराय निवासी संतोष कुमार ने कहा कि हमारी कार्य योजनाओं राज्य सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनाया है।देश और प्रदेश को आज ज्ञान विज्ञान समिति की पहले से अधिक जरूरत है।आगामी 25 और 26 अप्रैल को भभुआ में प्रदेश सम्मेलन होना है।जिले से 5 सदस्यों को इस सम्मेलन में भाग लेने जाना है।जिला सचिव जयकृष्ण दत्त ने विगत वर्षों की उपलब्धियों और भावी कार्ययोजना को सदस्यों के बीच रखा। ज्ञान विज्ञान समिति बेगूसराय के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि ज्ञान विज्ञान समिति ने हमेशा हीं सामाजिक सरोकारों पर संघर्ष किया है। समस्तीपुर ने 1994 से हीं जनजागरूकता अभियान चलाया है।सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व जिला सचिव राजा राम महतो,प्रभु नारायण झा, रामाश्रय दास, शिक्षक नेता अरविंद कुमार दास,सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार ने सामाजिक मुद्दों और जलवायु परिवर्तन पर फिर से संघर्ष करने का सुझाव दिया।चंदन कुमार,श्याम सुन्दर महतो,सुरेन्द्र कुमार ,रामाश्रय दास,जनवादी नेता महेश कुमार,सुचिता कुमारी,रमेश वर्मा,विष्णुदेव भारती, मिथिलेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में सर्वसम्मति से पुरानी कमिटी को हीं नवीकरण करने का प्रस्ताव लिया।अंत में अध्यक्षीय संबोधन में समिति के अध्यक्ष ने सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया और कोष, कार्यकता और कार्यक्रम को मजबूत करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया।मौके पर ललितेश्वर आजाद,सौरभ चौधरी,अमरजीत कुमार,शोभा देवी, रविन्द्र कुमार रमण,रामाधार भारती भी उपस्थित रहे।
